फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Apart from the Palika which was cold due to wet wood, I was forced to shiver

Auraiya News: गीली लकड़ी से ठंडे पड़े पालिका के अलावा, ठिठुरने को मजबूर

Mon, 30 Dec 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Apart from the Palika which was cold due to wet wood, I was forced to shiver
औरैया। शीत लहर के चलते सोमवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं दिन के समय सर्दी से ठिठुरते लोग अलाव तापते नजर आए। पालिका के चिह्नित स्थानों पर पड़ी गीली लकड़ी की वजह से अलाव ठंडे नजर आए, जिससे राहगीर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के 15 प्रमुख चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाने के इंतजाम किए गए। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड परिसर में अस्थाई रैन बसेरा भी बनवाया गया। सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शीत लहर और बादलों के छाने से ठंड बढ़ी रही। बादलों से ओस के रूप में पानी झरता रहा। अमर उजाला की टीम ने नगर पालिका की ओर से चिह्नित अलाव के स्थानों की पड़ताल की तो पालिका के दावों की पोल खुल गई। पड़ताल के दौरान अलाव ठंडे मिले। कुछ स्थानों पर लोग जुगाड़ से आग जलाकर सर्दी से निजात पाते दिखे।
विज्ञापन



-----------------------
इन स्थानों पर जलाए गए अलाव
सुभाष चौराहा, खानपुर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, जालौन चौराहा, 50 शैया जिला अस्पताल, अटल आश्रय स्थल, तहसील चौराहा, दिबियापुर बाईपास, सराफा बाजार (होमगंज), इंडियन ऑयल।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
फोटो30एयूआरपी 03- अस्पताल के अंदर ठंडे पड़े अलाव के पास बैठे लोग। संवाद
अस्पताल के बाहर न अंदर अलावा
सीन - एक
समय : दोपहर 12:00

शहर में दूसरा मुख्य स्थान 50 शैया जिला अस्पताल का है। यहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रहती है। सोमवार को न तो अस्पताल के बाहर कहीं अलाव दिखा और न ही अंदर। हां अंदर अस्पताल परिसर में गेट के समीप जुगाड़ से कर्मचारियों ने आग जलाई, जो कुछ ही देर में ठंडी पड़ गई।
-----------------------
फोटो30एयूआरपी 04 - जालौन चौराहा पर अलावा के लिए रखा लक्कड़ पीछे सर्दी से ठिठुरतीं महिलाएं। संवाद

गीली लकड़ी नहीं जली
सीन - दो

समय : दोपहर 12:10

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जालौन चौराहे पर अक्सर भीड़ रहती है। दिन के समय लोग शीतलहर और सर्दी से कंपकपाते दिखाई दिए। यहां पालिका की ओर से ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी डाली गई थी, लेकिन लकड़ी गीली होने के कारण जली नहीं। इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
-----------------------
फोटो30एयूआरपी 05- सुभाष चौराहे पर जलते अलाव से राहत लेते खड़े लोग। संवाद

अलाव के पास लग गई भीड़
सीन - तीन

समय : दोपहर 12:30
शहर के सुभाष चौराहा पर अलाव जलता दिखा, हालांकि दोपहर तक यह अलाव भी ठंडा हो गया, लेकिन सर्दी को देखते हुए दुकानदारों ने इधर-उधर से पन्नी, कागज आदि एकत्रित करके अलाव जलाया। अलाव जलते देख थोड़ी ही देर में उसके पास लोगों की भीड़ लग गई।
-----------------------
फोटो30एयूआरपी 06- रैन बसेरा के पास धीरे-धीरे जलते अलाव से राहत पाने की कोशिश करती वृद्धा व महिला। संवाद

सीन - तीन
गीली लकड़ी के कारण नहीं जला अलाव

समय : दोपहर 12:50
इटावा रोड पर पालिका की ओर से जरूरतमंदों के लिए स्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। लोगों को सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का स्थान भी है। यहां अलाव ठंडा देखने को मिला। आस-पास फल, सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि गीली लकड़ी होने के कारण अलाव नहीं जला।

-------------------------------------------------------
सर्दी को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों पर अलाव के इंतजाम किए गए हैं। वहीं रोडवेज परिसर में अस्थाई रैन बसेरा बनवाया गया और इटावा रोड पर स्थाई रैन बसेरा संचालित है। सभी अलाव वाले स्थानों पर समय से लकड़ी पहुंचाने के निर्देश हैं। औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी जाएगी।
- राम आसरे कमल, नगर पालिका, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed