फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   apar jila judge daughter got gold medal

अपर जिला जज की बेटी को गोल्ड मेडल

Wed, 03 Mar 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
apar jila judge daughter got gold medal
समारोह में कु.शैलजा को गोल्ड मेडल देते हाईकोर्ट के जज - फोटो : AURAIYA
औरैया। लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकारीपुरम परिसर में रविवार को आयोजित समारोह में अपर जिला जज आरबीएस मौर्य की बेटी कुमारी शैलजा को सम्मानित किया गया। कुमारी शैलजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला अवस्थी मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन

मेधावी छात्रा कुमारी शैलजा को ये गोल्ड मेडल बीए एलएलबी ऑनर्स 2020 में छात्राओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वह वर्तमान में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनीवर्सिटी से एलएलएम कर रही हैं। सम्मान समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश कौशल जयेंद्र ठाकुर, राजेश सिंह चौहान व शमीम अहमद ने शैलजा को उनके पिता एडीजे (प्रथम) औरैया आरबीएस मौर्य की उपस्थिति में गोल्ड मेडल दिया। शैलजा का भाई अरिजीत सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन पद पर अलीगढ़ में तैनात है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना व सभी न्यायिक अधिकारियों, डीबीए के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र सिंह तोमर, महावीर शर्मा, अरुण चतुर्वेदी, शिवम शर्मा, अशोक अवस्थी आदि अधिवक्ताओं ने बंधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed