फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anshul won the championship in shot put and long jump.

Auraiya News: अंशुल ने गोला फेंक और लंबी कूद में जीती चौंपियनशिप

Mon, 13 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anshul won the championship in shot put and long jump.
फोटो-13एयूआरपी23- मार्च पास्ट की सलामी देती अतिथि सदर विधायक व अन्य। स्रोत:शिक्षक
अजीतमल। जनता इंटर काॅलेज में सोमवार को 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंशुल ने गोला फेंक व लंबी कूद में चैंपियनशिप हासिल की।
विज्ञापन

इससे पहले सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या और प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद ध्वजारोहण व मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि ने सलामी ली। विद्यालय के खिलाड़ी पूर्व मंडल चैंपियन विवेक द्वारा मसाल जलाकर व जिला चौंपियन अनुराधा ने शपथ ग्रहण करवाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुड़िया कठेरिया ने कहा कि खेल से शरीर का व्यायाम होता है। दिमाग भी स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने इस मौके पर दो हाई मास्ट लाइट क्रीड़ा मैदान पर लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके बाद हुई प्रतियोगिताओं में सीनियर बालक वर्ग में अंकित पीआईसी बिधूना प्रथम, हर्ष जनता इंटर कॉलेज द्वितीय तथा आवेश रामगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में विशाल बाबू अजीतमल प्रथम, दीपांशु रामगढ़ द्वितीय व दीपराज अजीतमल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जूली अजीतमल प्रथम, काजल रामगढ़ द्वितीय व अश्वनी बिधूना तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर बालक सब जूनियर में सागर अली प्रथम, प्रज्ज्वल द्वितीय व ओमकार तृतीय रहे। प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत, उदय प्रताप सिंह जादौन, मनीष मिश्रा, उपेंद्र सिंह, भूपदीप सिंह, लोकेंद्र कुमार, नकुल देवबंशी, महेंद्र कुमार, संदीप बाथम, नीतू पाठक, कुमारी आराधना, सुधीर कुमार दुबे व राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed