फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Another cattle died in Chiraiyapur

Auraiya News: चिरैयापुर में एक और मवेशी की मौत

Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 23 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Another cattle died in Chiraiyapur
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव चिरैयापुर में मवेशियों में फैली बीमारी से हुई मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को भी एक मवेशी की मौत हो गई। एक सप्ताह में 20 भैंसों, एक बछड़े और पांच बकरियों की मौत से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पशु डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और बीमार मवेशियों की जांच के साथ अन्य 360 मवेशियों का टीकाकरण कराया गया। गांव निवासी मुकेश की एक पड़िया बीमारी की चपेट में आकर मर गई।
विज्ञापन

इसके बाद बीमारी को काबू करने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीएस विकल के नेतृत्व में डॉ. बृजभूषण सिंह, डॉ. विवेक पाल और डॉ. अनिरुद्ध सिंह की टीम गांव पहुंची। टीम ने बीमार मवेशियों की जांच की व पशुपालकों को आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। इस दौरान मवेशियों का टीकाकरण कराया गया। पशु अस्पताल के अधीक्षक डॉ.बीबी सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी कई मवेशी बीमार हैं। ग्रामीणों ने मवेशियों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed