{"_id":"096188ae41657978f0ea3908b54e4df8","slug":"annual-function-in-st-francis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य कलाओं से रोशन हुआ सेंट फ्रांसिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य कलाओं से रोशन हुआ सेंट फ्रांसिस
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस अकादमी के वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रकार के नृत्यों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ने किया।
इस मौके पर एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि पढ़ाई भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए सबसे बड़ी रोशनी है। इसके साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होना जरूरी है। क्योंकि इससे मन और मस्तिष्क का विकास होता है। साथ ही अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और उसका प्रदर्शन करने का सबसे अच्छा प्लेटफार्म विद्यालय का मंच होता है।
विद्यालय के फादर जिनोश ने बच्चों से पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि एक पढ़ी लड़की दो घरों को रोशन करती है। इसलिए जीवन में पढ़ाई का बहुत ही महत्व है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने चायनीज नृत्य, तमिल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, दहेज नाटक, बेटी बचाओ सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर फादर एजिकाद के अलावा कार्यक्रम संयोजक थामॅस, जाइना, फ्रांसिस, सलिल, आनंद, दिग्विजय, कुलदीप, शरद आदि का सराहनीय योगदान रहा।