{"_id":"6a358f930b9bfa5aed0440c7","slug":"anjanpur-won-the-match-by-43-runs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146835-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अनजानपुर ने 43 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अनजानपुर ने 43 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
फोटो-8- मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
औरैया। गांव अयाना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग मुकाबले में अनजानपुर की टीम ने औरैया-बी टीम को 43 रनों से हराकर मैच जीत लिया। मैच में मलिंगा मैन ऑफ द मैच बने।
टॉस जीतकर औरैया-बी के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अनजानपुर की शुरुआत बेहतरीन रही। स्टार बल्लेबाज मलिंगा ने 34 रनों की पारी खेली जबकि रानू ने 17 और रोशन ने 10 रन बनाए। निर्धारित 10 ओवरों में अनजानपुर ने 85 रनों का स्कोर खड़ा किया।
औरैया-बी की तरफ से आयुष ने गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में मात्र 14 रन देकर चार विकेट लिए। 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया-बी टीम अनजानपुर की गेंदबाजी के आगे 42 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए राजा ने 12 और विशाल ने नौ रन बनाए।
विज्ञापन
अनजानपुर के गेंदबाज विराट ने गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में सिर्फ चार रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मलिंगा ने एक ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि राजेश दीक्षित ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, राजन सेंगर, लाला गुर्जर, अंकित सेंगर, मुकुल, सिब्बू सेंगर आदि रहे।