फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry villagers blocked the way

बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 16 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the way
आक्रोशित भीड़ को समझाते सीओ सिटी - फोटो : amar ujala beuro
बिजली कटौती से खफा कखावतू कालोनी के लोगों ने मंगलवार देर रात दिबियापुर-औरैया मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक हुई। एक महिला ने सिपाही पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ ने करीब घंटेभर बाद लोगों को समझा कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


 दिबियापुर रोड स्थित कखावतू कालोनी में सुबह से बिजली नहीं थी। इससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। शाम को भी बिजली नहीं आई तो गुस्साए लोगों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दी। बिजली विभाग के  खिलाफ नारेबाजी की। मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री व कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ तत्काल बिजली आपूर्ति करने एवं एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगोें के बीच झड़प भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने लोगों से धक्का मुक्की की। कखावतू कालोनी निवासी किरन देवी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर सीओ ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ सिटी सुभाष अत्री ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर दिया गया है। बिजली की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed