फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry people attempted self-immolation due to name cut

Auraiya News: नाम कटने से नाराज लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Angry people attempted self-immolation due to name cut
औरैया। आवास योजना की पात्रता सूची से नाम कटने पर नाराज छह लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ कर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस ने आत्मदाह का प्रयास करने वालों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

ककोर स्थित जिल मुख्यालय पर शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजेसहार विकास खंड के पुर्वा खांड़े बहादुरपुर निवासी प्रियंका, अनीता, लक्ष्मी, शिवेंद्र, राम प्यारी, हरिओम पहुंचे। वहां उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया और जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी। महिलाओं का आरोप है कि उनका नाम मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में था। योजना का लाभ देने के लिए बीडीओ सहार ने उनसे 15-15 हजार रुपये की मांग की थी। जब वह रुपये नहीं दे सकीं तो उनके नाम पात्रता सूची से हटा दिए गए। वह योजना का लाभ पाने के लिए कई बार ब्लॉक के चक्कर भी लगा चुकी हैं। बताया कि वह सभी मजदूरी करके किसी तरह से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जिलाधिकारी प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। परियोजना निदेशक डीआरडीए, राजस्व व कृषि विभाग के एक-एक की कमेटी जांच के लिए गठित की है। कमेटी तीन दिन में जांच कर उन्हें रिपोर्ट देगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी चारू निगम ने बताया कि सभी सात लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed