फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anger among the agents due to non-landing of trucks stuck at the dargahs, the closure of Galla Mandi

ंदरगाहों पर फंसे ट्रक न उतरने से आढ़तियों में आक्रोश, गल्ला मंडी की बंद

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anger among the agents due to non-landing of trucks stuck at the dargahs, the closure of Galla Mandi
ोटो18एयूआरपी 21- गल्ला मंडी में बंद पड़ी आढ़तियों की दुकानें। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। गेहूं के निर्यात पर अचानक लगी रोक के बाद आढ़तियों के लाखों रुपये का गेहूं बंदरगाहों पर फंस गया है। बंदरगाह पर खड़े ट्रकों से गेहूं न उतारे जाने से आक्रोशित आढ़तियों ने बुधवार को मंडी बंद कर दी। इससे मंडी समिति को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। साथ ही लगभग छह करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में समस्या दूर न होने से गेहूं आढ़तियों ने अपनी-अपनी आढ़त बंद कर बुधवार को पूरा कारोबार बंद रखा। कारोबार बंद रहने से गल्ला मंडी में चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। मंडी में होने वाली विभिन्न कृषि उत्पादों की आवाजाही से प्रतिदिन 10 लाख रुपये मंडी शुल्क और लगभग 15 लाख रुपये जीएसटी समेत 25 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

वहीं, गल्ला मंडी में लगभग छह करोड़ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कारोबार प्रभावित हुआ है। आढ़तियों का कहना है कि सरकार आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर रही है। अचानक लिए गए फैसले से निर्यात के लिए 100 से अधिक ट्रकों पर लादकर भेजा गया गेहूं बंदरगाहों पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों से बोरियों को न उतारे जाने के कारण प्रतिदिन उन्हें अतिरिक्त भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के महामंत्री जमाली सिंह ने बताया कि जब तक सरकार आढ़तियों की सभी समस्याएं दूर नहीं कर देती, गल्ला मंडी बंद रखी जाएगी।

गल्ला मंडी में हड़ताल होने से मंडी समिति को राजस्व का खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। आढ़तियों की जो मांगें हैं, वह शासन स्तर की हैं। शासन से जो दिशानिर्देश दिए जाएंगे उसी अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -अरुण गुप्ता, मंडी सचिव, औरैया।

फोटो18एयूआरपी 22- कारोबार न होने से मंडी में पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो18एयूआरपी 22- कारोबार न होने से मंडी में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed