फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ... And the caravan moves

...और बढ़ता गया कारवां

Sat, 23 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 23 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
... And the caravan moves
महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व लोगों को सामाजिक समरसता से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सद्भाव रैली निकाली गई। शहर के सुभाष चौक  चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महोत्सव आयोजन समिति के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी सुभाष अत्री ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में एसडीएम, सीओ सिटी व अन्य अफसरों के साथ आम लोग भी जुड़ते गए। संजय गेट चौराहा, इटावा रोड होती हुई सद्भाव रैली सीएमओ कार्यालय के सामने पहुंची। यहां से सीएमओ डा. एसबी मिश्रा के साथ अन्य चिकित्साधिकारी शमिल हुए। ब्लाक गेट तिराहे पर अपने आवास से निकल कर डीएम माला श्रीवास्तव ने रैली में भागीदारी की।
विज्ञापन


यहां से हजाराें की संख्या में पहुंची रैली आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। सद्भाव रैली में भारत मां की झांकी के बाद औरैया महोत्सव रथ के अलावा स्काउट एंड गाइड, विद्यालयों के बच्चों की झांकियों के साथ ही मयूर के वेश में बृज के कलाकार सुंदर नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed