{"_id":"5d5849288ebc3e898e682162","slug":"anarchic-elements-broke-hanuman-statue-in-ratnipur-auraiya-news-knp508003848","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनीपुर में अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा, लिखे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनीपुर में अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा, लिखे अपशब्द
विज्ञापन
Anarchic elements broke Hanuman statue in Ratnipur
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल/मुरादगंज (औरैया)। तहसील क्षेत्र के रतनीपुर गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने गांव के बाहर बंबे के समीप बने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करते हुए हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। दीवारों पर अशोभनीय शब्द भी लिख दिए। शनिवार को सुबह तोड़फोड़ देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हंगामा बढ़ता देख कई थानों का पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया। बाद में दो नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीणों को शांत किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
क्षेत्र के रतनीपुर गांव निवासी लल्लू सविता और रज्जन सविता के पिता विद्याराम सविता ने कई वर्ष पहले बंबा के पास धार्मिक स्थल बनवाया था। इसमें हनुमान जी की मूर्ति स्थापित थी। शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने वहां तोड़फोड़ की और मूर्ति को भी खंडित कर दिया। दीवारों पर अशोभनीय शब्द लिख दिए। शनिवार को सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए गए तो उन्होंने तोड़फोड़ देखी, जिससे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष धीरू मिश्रा और मोदी विचार मंच के शुभम दुबे मौके पर पहुंचे और हनुमान चालीसा का अखंड पाठ शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अजीतमल राशिद अली खान व कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। चौकी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। गुस्साए लोगों ने भीखेपुर बाजार बंद करा दिया। तिराहे पर जाम लगा दिया। नई मूर्ति लगवाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला ने पुलिस बल भेजकर इटावा से नई मूर्ति मंगवाई। उधर, पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर मूर्ति तोड़ने के आरोप में अनूप कुमार, देवेंद्र कुमार उर्फ डीके अंबेडकर और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
भीखेपुर कस्बे में मंडी में बने मंदिर के चबूतरे पर आए दिन शराबी शराब पीते थे। बीते दिनों जब डीएम की चौपाल में स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो डीएम ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने शराबियों को खदेड़ा तो शराबियों ने उक्त धार्मिक स्थल को नया ठिकाना बना लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने शराबियों को शराब पीने से मना किया। वे नहीं माने। अराजक तत्व धार्मिक के आसपास शराब पीते हैं और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के विरोध में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी, धीरू मिश्रा, शिवम दीक्षित, मोनू सेंगर, छोटू गुर्जर, हरेंद्र राठौर आदि भीखेपुर चौराहे पर बैठ गए। जिसके चलते ऑटो और अन्य वाहन कस्बे में अंदर नहीं आए। बीहड़ी क्षेत्र के जुहीखा, असेवा, कैथोली आदि जगह जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक मुरादगंज-बाबरपुर रोड जाम रहा।
बवाल में भीखेपुर बाजार पूरी तरह से बंद करवा दिया गया। बंद के दौरान जहां बड़ी दुकानें बंद करवाई गईं, वहीं चाय की छोटी दुकानें भी पूरी तरह बंद रहीं। इससे लोग नाश्ता, चाय और पान आदि के लिए भटकते देखे गए। दोपहर करीब 3 बजे मूर्ति आने के बाद पुलिस ने बाजार खुलवाया।
प्रशासन द्वारा इटावा से मूर्ति मंगाई गई, जो दोपहर बाद तीन बजे पहुंची। मूर्ति आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी जब धार्मिक स्थल पर पहुंचे तो रज्जन सविता ने पुरखों द्वारा पुरानी मूर्ति को हमेशा रखे जाने की बात कहकर नई मूर्ति की स्थापना करने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नई मूर्ति को शुभ मुहूर्त में पास में ही स्थापित किया जाना तय हुआ, जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने मूर्ति को दूसरे धार्मिक स्थल में रखवाया, जहां से शुभ मुहूर्त देखकर पूजा पाठ के बाद स्थापित किया जाएगा।