{"_id":"662ab7c9ba711656f2010fda","slug":"ananyas-994-and-ramjis-982-percentile-in-iit-jee-mains-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111472-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आईआईटी जेईई मेंस में अनन्य के 99.4 एवं रामजी के 98.2 परसेंटाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आईआईटी जेईई मेंस में अनन्य के 99.4 एवं रामजी के 98.2 परसेंटाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नगर के दो मेधावियों ने आईआईटी जेईई मेन्स के परिणाम में अच्छे परसेंटाइल पाकर सफलता पाई है। अनन्य ने 99.4 परसेंटाइल और रामजी ने 98.2 परसेंटाइल पाए हैं। अब दोनों छात्र जेईई एडवांस की तैयारी में जी जान से जुटे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों मेधावियों की उपलब्धि पर लोग बधाई दे रहे हैं।
थाने के पीछे संजय नगर निवासी लखनापुर जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक नरेंद्र कुमार के बेटे अनन्य पोरवाल ने बुधवार को घोषित हुए आईआईटी जेईई मेंस के परिणाम में 99.4 परसेंटाइल पाई है। अनन्य ने 10वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। अनन्य ने 10 वीं में 96.4 प्रतिशत एवं 12वीं में 92.6 प्रतिशत अंक पाए थे। अनन्य ने एक वर्ष तक कोटा में कोचिंग करके यह सफलता पाई है। अब वह घर पर रहकर 26 मई को होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। वह कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
फफूंद दिबियापुर मार्ग पर रहने वाले कांट्रेक्टर उमेश पोरवाल एवं गृहणी सपना के बेटे रामजी ने आईआईटी जेईई मेंस के परिणाम में 98.2 परसेंटाइल पाकर सफलता अर्जित की है। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई गेल डीएवी से एवं 12वीं की पढ़ाई कानपुर के सर पदमपत सिंघानिया स्कूल से पूरी की है। वह कोटा से आईआईटी मेंस की तैयारी कर रहे थे। अब आईआईटी मेंस में सफल होने के बाद एडवांस की तैयारी में जुटे हैं। रामजी का सपना कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना है।