{"_id":"680e7d2b5252f58eb508b8d7","slug":"an-intermediate-student-had-hanged-herself-after-being-harassed-by-hooligans-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125177-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंटर की छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंटर की छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर लगाया था फंदा
Mon, 28 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने से एक दिन पहले अछल्दा के वंशी गांव निवासी इंटर की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लोग अंदेशा जता रहे थे कि छात्रा ने रिजल्ट की चिंता में फंदा लगा लिया था, लेकिन ऐसा था नहीं।
छात्रा को शोहदे परेशान कर रहे थे। शोहदे की हरकतों से आहत होकर उसने 24 अप्रैल को मौत का रास्ता चुन लिया था। घटना के तीन दिन बाद छात्रा के पिता ने दो शोहदों अखिलेश यादव व रामजी यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गुरुवार देर रात वंशी गांव निवासी कृष्ण गोपाल पोरवाल की बेटी अंशिका (17) ने घर में फंदा लगा लिया था। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को आए रिजल्ट में अंशिका ने 69.6 फीसदी अंक पाए थे। अब इस मामले को लेकर अंशिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दो शोहदों पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 अप्रैल को बुलेट से दो शोहदे गांव आए थे। बेटी को रोककर रास्ते में धमकी दी थी। दोनों आरोपी मोबाइल से भी बेटी को लगातार धमकी दे रहे थे। इसी वजह से बेटी ने आत्महत्या कर ली।
अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव व रामजी यादव के खिलाफ छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।