{"_id":"685d8fb880c681363c0e82a3","slug":"an-innocent-child-drowned-in-the-canal-search-begins-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127930-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर में डूबा मासूम, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर में डूबा मासूम, तलाश शुरू
Thu, 26 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहार /बिधूना। गांव मटेरा में खेलते समय तीन वर्षीय बालक घर से कुछ दूरी पर स्थित नहर में डूब गया। सूचना पर परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई है। हालांकि ग्रामीण व गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
गांव निवासी शकील का तीन वर्षीय पुत्र अजीम घर के कुछ दूरी पर स्थित नहर के किनारे खेलते-खेलते अचानक नहर में गिर गया। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बच्चा खेलते हुए नहर के किनारे चला गया था, जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। सूचना पर ग्रामीणों ने नहर में उसकी तलाश शुरू की, पर कोई कुछ पता नहीं चला। जानकारी पर सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम भी पहुंच गए। वहां का जायजा लिया। परिजनों को गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश का भरोसा दिया।