फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ambulence drivers takes strike back

प्रशासन ने मांगी चाबियां, तो समाप्त हुए एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल

Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
ambulence drivers takes strike back
औरैया। छह सूत्री मांगों को लेकर चिचौली अस्पताल में चल रही 102 और 108 एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। गुरुवार की देर रात एडीएम ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। इस पर एडीएम ने एंबुलेंस की चाभियां मांगी। इस पर कुछ बिना शर्त रात में ही काम पर लौट गए, कुछ सुबह काम पर लौटे। इसके बाद शुक्रवार को एंबुलेंस का संचालन पूरी तरह शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस संघ के बैनर तले चिचौली स्थित जिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन उग्र करने की चेतावनी दी थी। प्रदर्शनकारियों की चेतावनी के बाद गुरुवार की देर रात एडीएम रेखा एस चौहान ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

एडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इस पर एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से यदि उन्हें एंबुलेंस नहीं चलाना है तो चाबियां दे दें। वह अन्य चालकों से एंबुलेंस चलवाएंगी और उनकी भर्तियां भी की जाएंगी। यह सुनते ही कई चालक प्रदर्शन स्थल से खिसकने लगे। कुछ ही देर में कई चालक व कर्मचारी एंबुलेंस लेकर अस्पताल से निकलते भी दिखे। शुक्रवार की सुबह सभी एंबुलेंस सड़कों पर चलती नजर आईं। इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed