{"_id":"69a1ddc46848430ebb0263d7","slug":"ambulance-service-will-be-on-high-alert-during-holi-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140542-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होली के दौरान एंबुलेंस सेवा रहेगी हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होली के दौरान एंबुलेंस सेवा रहेगी हाई अलर्ट
विज्ञापन
दिबियापुर। जनपद में होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर सचिन राज श्रीवास्तव ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक 24 घंटे मौजूद रहेंगी। इससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। एंबुलेंस में स्टाफ, ऑक्सीजन, दवा व अन्य उपकरणाें की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा एंबुलेंस का निरीक्षण कर जनपद की सभी 108 एंबुलेंस को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि होली में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर कम समय में मरीजों को सुविधा प्रदान की जा सके। त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जनपद में 108 सेवा की 19 और 102 सेवा की 16 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।