{"_id":"6a7b744cb73b670375016776","slug":"altercation-between-escort-and-passenger-over-smoking-on-netaji-express-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149689-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नेताजी एक्सप्रेस में धूम्रपान को लेकर एस्कॉर्ट और यात्री में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नेताजी एक्सप्रेस में धूम्रपान को लेकर एस्कॉर्ट और यात्री में कहासुनी
Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। कानपुर जाने वाली डाउन नेताजी एक्सप्रेस में धूम्रपान करने को लेकर ट्रेन में तैनात पुलिस एस्कॉर्ट और एक यात्री के बीच कहासुनी हो गई। नेताजी एक्सप्रेस फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी थी।
सोमवार दोपहर ट्रेन के एक डिब्बे में खिड़की के पास बैठा यात्री धूम्रपान करने लगा। ट्रेन की सुरक्षा में तैनात पुलिस एस्कॉर्ट की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने यात्री को मना किया और उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया। इसी बात पर यात्री भड़क गया और एस्कॉर्ट टीम से उलझ गया। देखते-ही-देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
हंगामे की भनक मिलते ही प्लेटफार्म पर गश्त कर रहा जीआरपी का एक सिपाही मौके की ओर दौड़ा, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ट्रेन रवाना हो गई। ट्रेन चलते ही कोच की खिड़की अंदर से बंद कर ली गई। हालांकि मामले की जानकारी आरपीएफ व जीआरपी को नहीं दी गई। आरपीएफ व जीआरपी ने इस घटना की जानकारी से इन्कार किया है। जीआरपी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। बताया कि ट्रेन के एस्कॉर्ट ने कोई सूचना नहीं दी है।