फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegations of rigging in Kotedar elections, uproar

Auraiya News: कोटेदार के चुनाव में धांधली का आरोप, हंगामा

Thu, 01 Feb 2024 03:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 01 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in Kotedar elections, uproar
ककोर। बिधूना ब्लाक की ग्राम पंचायत बरौली में राशन कोटेदार के चयन में धांधली का आरोप लगा महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर पर हंगामा किया। एसडीएम ने तीन दिन में जांच कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार को कोटा डीलर (कोटेदार) के लिए चार पर्चे भरे गए थे। जिसमें मनमानी ढंग से चुनाव कर लिया गया। जबकि सात समूह से चुनाव कराने के आदेश दिए गए थे। चुनाव अधिकारियों ने एजेंडा में समूह के माध्यम से चुनाव कराने की बात लिखी थी। पूरी ग्राम सभा के नामित सदस्यों के वोट डाले जाने थे, लेकिन कुछ लोगों को गुमराह किया गया।
विज्ञापन

उनके पक्ष के 11 समूह उपस्थित थे और विपक्ष के केवल पांच थे। उसके बावजूद भी चुनाव अधिकारी ने गुमराह करके विपक्ष के इशारे पर पहले चुनाव निरस्त कर दिया और जब लोग घर चले गए तो शाम चार बजे के बाद 56 सदस्यों की बैठक बुलाकर चुनाव कराते हुए एक पक्षीय घोषणा कर दी। हंगामा होने की बात सुनकर पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने वार्ता करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटा डीलर चुनाव में चुनाव अधिकारी ने धांधली की है। इसलिए चुनाव निरस्त करके दोबारा से टीम गठन के साथ चुनाव कराया जाए। इस मामले में अपर जिला अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर उचित कार्यवाही की जाएगी। अगर धांधली हुई है तो दोबारा चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed