फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegations of kidney removal on quackery, ruckus

Auraiya News: झोलाछाप पर किडनी निकलवाने का आरोप, हंगामा

Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Allegations of kidney removal on quackery, ruckus
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बा स्थित एक झोलाछाप के क्लीनिक पर रविवार को खुशहालपुर निवासी लोगों ने किड़नी निकलवाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुशहालपुर गांव के लोगों ने रविवार दोपहर बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड स्थित एक क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों में शामिल रीना देवी ने बताया कि जुलाई 2022 में उसके पति को पेट में समस्या हुई थी। तब उसने बाबरपुर कस्बा स्थित एक क्लीनिक पर इलाज करवाना शुरू किया। कई सप्ताह आराम न मिलने के बाद झोलाछाप ने उसकी जांचें कराईं। बताया कि पति की किड़नी में पथरी हो गई है, इसका ऑपरेशन कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोप है कि झोलाछाप ने उसे इटावा के एक नर्सिंग होम में ले जाकर ऑपरेशन करवाया। साथ ही आपरेशन के नाम पर उससे लाखों रुपये ठग लिए। इसके बाद भी पति को आराम न मिलने पर इटावा की एक पैथलैब में पति की दोबारा जांचें कराईं। जहां पैथलैब संचालक ने एक किड़नी न होने की जानकारी दी। इस पर उपेंद्र के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने इस संबंध में झोलाछाप से मामले के बारे में पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद आरोपी झोलाझाप को कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामला इटावा क्षेत्र का है। पीड़ित व झोलाछाप एक ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़ितों को इटावा जाकर कार्रवाई करने के लिए समझाया गया है। शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed