{"_id":"6a19dba7fa45e06322073d02","slug":"allegations-of-extortion-in-the-name-of-investigation-in-the-hospital-auraiya-news-c-211-1-aur1024-145702-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अस्पताल में जांच के नाम पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अस्पताल में जांच के नाम पर वसूली का आरोप
Sat, 30 May 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 30 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो -4- नर्स पर आरोप लगाती महिला। स्रोत:सोशल मीडिया
औरैया। शहर के 50 शैया जिला संयुक्त अस्पताल में कर्मचारी पर जांच के नाम पर रुपयों की वसूली का आरोप लगा है।
वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने कर्मियों पर जांच के बदले 700 रुपये लिए जाने पर अस्पताल में शोर मचाती नजर आ रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस पूरे मामले में अवैध वसूली को लेकर एक नर्स के संलिप्त होने की बात कही जा रही है। अस्पताल में तैनात कुल 46 कर्मियों को सीएमएस ने नोटिस जारी किया है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि एक महिला बेहद आक्रोशित है और वहां तैनात एक नर्स पर गंभीर आरोप लगा रही है।
महिला का कहना है कि नर्स ने उससे जांच के नाम पर 700 रुपये लिए। वहीं दूसरी ओर वीडियो में नर्स महिला को शांत कराने का प्रयास करते हुए आरोपों का खंडन करती नजर आ रही है। दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। इससे वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हंगामा और विवाद बढ़ता देख मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 46 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उस महिला की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कहां की रहने वाली है उससे भी पूछताछ की जाएगी।