फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegation of building wall of medical college in place of drain

Auraiya News: नाले की जगह पर मेडिकल काॅलेज की दीवार बनाने का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Allegation of building wall of medical college in place of drain
औरैया। गांव चिचौली व धमसेनी के कुछ किसान मंगलवार को ककोर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां डीएम के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण में सरकारी नाले पर दीवार खड़ी कर देने का आरोप लगाया। कहा कि अब जलनिकासी व्यवस्था अवरुद्ध हो जाने से उनके खेतों में बारिश का पानी भरेगा। जिससे फसल नष्ट हो जाएगी। यहां शिकायत के बाद किसान मेडिकल कॉलेज भी पहुंचे। जहां दीवाल के पास खड़े होकर नाराजगी जताई। दीवार ढहाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

चिचौली व धमसेनी गांव निवासी विनोद कुमार, राजू, अशोक, ललित, राजेश ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेडिकल कॉलेज के दक्षिण व पूर्व दिशा में उनके खेत हैं। नए व पुराने अस्पताल के बीच में सरकारी नाला है। सरकारी अभिलेखों में 40 फीट का नाला दर्ज हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अचानक से इस नाले की जमीन पर दीवार खड़ी कर दी गई है। निर्माण के दौरान तहसील में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर रातों रात दीवार खड़ी कर दी गई थी। कटीले तार भी लगा दिए गए थे।
विज्ञापन

वहीं किसानों के दिए गए पत्र में यह भी बताया गया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने पर उन्हें बताया गया था कि डीएम मेडम की परमीशन पर दीवाल खड़ी की गई है। किसानों का कहना है कि पिछले 20 सालों से नाले की पटरी से होकर उनका खेत पर जाना हो रहा था। अब खेत पर पहुंचना भी परेशानी भरा है। वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दीवार नहीं हटाई गई तो वह उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed