फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   All the buses of the depot ran to win the trust of the passengers.

Auraiya News: यात्रियों का विश्वास जीतने दौड़ी डिपो की सभी बसें

Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
All the buses of the depot ran to win the trust of the passengers.
औरैया। सवारी वाहन न मिलने को लेकर दो दिन चल रहे संशय को दूर करने के लिए बुधवार को रोडवेज डिपो की ओर से जोर आजमाइश की गई। रोडवेज डिपो से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया गया। विशेष निर्देश के तौर पर स्टापों पर उतरकर परिचालकों को संवाद करते हुए लोगों संवाद कराया गया। जिससे कि परिवहन सेवा दुरुस्त होने का अहसास लोगों को कराया जा सके।
विज्ञापन

ट्रक डंपर से लेकर अन्य वाहन चालकों की ओर से दो दिन तक पहिए थाम देने से काफी कुछ परिवहन तंत्र बिगड़ा। सवारी वाहन न मिलने का अंदेशा इस कदर लोगों को घर कर गया कि यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई। मंगलवार को दौड़ी बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं बुधवार को डिपो की ओर से नया प्रयोग किया गया। यात्रियों का विश्वास जीतने के लिए सभी रूटों पर डिपों की बसें चलाई गईं। परिचालकों की ओर से स्टापेज पर रुकते हुए बस संचालन ठीक होने का अहसास लोगों को कराया गया। इससे पहले बुधवार तड़के एआरएम ने चालक-परिचालकों के साथ बैठक की। 42 रूटों पर सभी 70 बसों का संचालन सुनिश्चित कराया गया।
विज्ञापन

----------------
बोले जिम्मेदार---
यात्रियों को बस संचालन बेहतर होने का अहसास दिलाने के लिए स्टापेज पर परिचालकों की ओर से प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। किसी प्रकार का संशय यात्रियों में न रहे इसका ध्यान दिया जा रहा है। सभी रूटों पर बसों को चलाया गया है। -अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed