फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   All the accused including Kamlesh appeared in court in the double murder case

Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में कमलेश समेत सभी आरोपी कोर्ट में हुए पेश

Tue, 08 Jul 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
All the accused including Kamlesh appeared in court in the double murder case
औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपी मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में गैंगस्टर मामले में उनके बयान दर्ज किए गए। बाद में कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तय की है। पेशी के बाद सभी आरोपी कारागार में भेजे गए। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक करीब पांच वर्ष से अधिक समय से जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


15 मार्च 2020 को शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे, उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत कार चालक, गनर समेत 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में विवेचक ने मामले की विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया था।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत कई आरोपियों पर गैंगस्टर भी लगाया गया। यह मामला सत्र न्यायाधीश फास्ट टैक द्वितीय के न्यायालय में चल रहा है। काफी समय से आरोपियों की पेशी वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए होती आ रही थी। दोहरे हत्याकांड में सभी आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व भाई संतोष पाठक व रामू पाठक समेत आरोपियों को विभिन्न जेलों से कोर्ट लाया गया। कोर्ट में अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में गैंगस्टर मामले में बयान लिए गए। बाद में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed