फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   All arrangements made for the purchase of wheat

गेहूं की खरीद के कर लिए गए सारे इंतजाम

Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
All arrangements made for the purchase of wheat
फोटो 17 एयूआरपी 25- दिबियापुर नगर पंचायत में अधिकारियों को निर्देश देते कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से बैठक कर जरूरतमंदों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। किसानों को लॉकडाउन के दौरान कतई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत दिबियापुर में शुक्रवार को किचन कम्यूनिटी का हाल जानने पहुंचे कृषि राज्य मंत्री लाखनसिंह राजपूत ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे जानकारी की। जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ व मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े लहजे में कहा एक ही गांव या क्षेत्र में मदद ना पहुंचाई जाए। हर गांव हर गरीब तक मदद पहुंचे। उन्होंने सदर तहसीलदार को निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाए जाने के दौरान हीलाहवाली न की जाए। मानकों का ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अपंजीकृत मजदूरों का भी सर्वे किया जा रहा है। मनरेगा में कार्यरत मजदूरों, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन उनके खाते में भेजा जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो व अन्य पात्र कार्डधारकों को 3 महीने का निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed