फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Alia won in the essay competition

Auraiya News: निबंध प्रतियोगिता में आलिया ने बाजी मारी

Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 16 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Alia won in the essay competition
बिधूना/अजीतमल। हिंदी पखवाड़ा पर शुक्रवार को स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी का महत्व को समझाया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रा आलिया को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य एनके मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान सभा में देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित की थी। हिंदी दिवस हमारे सांस्कृतिक जड़ों को फिर से देखने और अपनी समृद्धता का जश्न मनाने का दिन है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आलिया तथा द्वितीय स्थान नंदनी व शालिनी तीसरे स्थान रही।
विज्ञापन

वहीं, बिधूना के कैथावा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में 70 के करीब छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिवानी (कक्षा-11) ने प्रथम, कामिनी (कक्षा-10) ने द्वितीय व जासमीन (कक्षा-8) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए कहा। संस्कृति के महत्व को बच्चों के सामने रखा। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र भदौरिया, चंद्रवर्धन प्रताप देव, अवधेश तिवारी, सुनील कुमार, हृदयनारायण, माधुरी, रानी वर्मा, आरती, कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed