फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Alarmed at the CM's camp made Bidhuna

सीएम के आने की सूचना मिलते ही छावनी बना बिधूना

Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Alarmed at the CM's camp made Bidhuna
पीडब्लूडी कार्यालय जाते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala beuro
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औचक निरीक्षण करने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई। बिधूना छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने यातायात डायवर्ट करा सड़क खाली करवाई। 12:45 पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार द्वारा सीधे डाक बंगला पर पहुंचे।
विज्ञापन


अफसरों को मुख्यमंत्री के आगमन के बारे में करीब आठ बजे सूचना मिली। इस सूचना के बाद अफसरों के मोबाइल घनघनाने लगे। डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी अतुल शर्मा ने पैदल मार्च कर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। डांक बंगला गेट पर पुलिस लगा दी गई। सूचना मिलते ही सपा नेताओं का गाड़ियां भी दौड़ने लगी। इस दौरान पार्टी के कुछ नेता पहले से ही डाक बंगले में घुसने की कोशिश करने लगे, जिन्हें सिपाहियों ने रोक दिया और गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन


करीब 12.45 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले अफसरों के साथ बैठक की। इसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों के  बारे में पूछा। अभी तक लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। खासतौर से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चौकस रहने को कहा। इसके बाद पार्टी नेताओं से भी बात की। सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव एवं विधायकों के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से कराए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने को कहा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की और 1:40 बजे कार से कन्नौज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सब्सिडी दे तो महंगाई पर काबू किया जा सकता है। केंद्र सरकार अपने किसानों को सब्सिडी नहीं दे रही है और हजारों करोड़ खर्च करके दूसरे देश से दाल मंगवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा अपने घोषणापत्र में आलू, दाल, चीनी टमाटर जैसी जरूरतमंद चीजों का मूल्य निर्धारित करने की बात शामिल करेगी। वह बुधवार को बिधूना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक कराए गए विकास कार्यों के जरिए सपा 2017 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

एक झलक पाने को जूझे कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क ी एक झलक देखने और अपनी दिखाने को कार्यकर्ता और कई नेता जूझते रहे। भीषण उमस भरी गर्मी पसीना पसीना होने के बाद कार्यकर्ता हार नही मान रहे थे। जैसे ही वह डाक बंगला से निकले तो फिर कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों से जूझ गए मगर मुख्यमंत्री सीधे कार में बैठे और रवाना हो गए।


सीएम के आने के बाद रोक दिया गया यातायात
मुख्यमंत्री जैसे ही बिधूना में प्रवेश किए वैसे ही मुख्य मार्ग का यातायात रोक दिया गया। बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन तक को भी आगे नहीं आने दिया जा रहा था। करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद यातायात सुचारु रुप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed