फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajitmal won the Khokho title by 8-5 in the district level competition.

Auraiya News: जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अजीतमल ने 8-5 से जीता खोखो का खिताब

Wed, 02 Oct 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ajitmal won the Khokho title by 8-5 in the district level competition.
अजीतमल। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के मुलायम सिंह स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग की 22 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला जीत कर अजीतमल की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन


मंगलवार को आयाेजित हुई प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के छह विद्यालयों अमावता, अजीतमल, बिरूहूनी, बिझाई, सांफर, दिबियापुर समेत 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल व जनता इंटर कॉलेज बिरूहूनी के बीच हुई प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम 8-5 से जीती।
विज्ञापन

अंडर 17 बालिका वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझाई को 6-5 से हराया। अंडर 19 बालिका वर्ग वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने जनता इंटर कॉलेज बीरभूमि को 5-3 से हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में 9-9 अंक पाकर जनता इंटर कॉलेज अजीतमल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझाई दिबियापुर संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। अंडर-19 बालक वर्ग में एक अंक अधिक पाकर जनता इंटर कॉलेज अजीतमल विजयी रहा। जनता इंटर कॉलेज अजीतमल 5-1 से प्रथम विजेता, बिझाई और दिबियापुर 1-1 अंक से उपविजेता घोषित किए।



--------------
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह, विजेताओं को किया पुरस्कृत
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक आदित्य दुबे, विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी रविशंकर व प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पीएनबी के प्रबंधक ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं छात्रों को अनुशासित बनाती हैं। जन सहयोगी इंटर कॉलेज अमावता के प्रधानाचार्य जितेंद्र त्रिवेदी, जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय, सांध्येश सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी होशियार सिंह राजपूत, मानवेंद्र यादव, मोहित यादव, डॉ. अजय, जितेंद्र बहादुर सिंह, मधु सिंह, सुरेंद्र कुमार पाठक, मोहम्मद इलियास, अवधेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, पवन नायक, उपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, रेफरी हरिओम भदोरिया, टिंकू, दीपांशु, विकास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed