फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajitmal's Sandeep was selected for the scientific post

Auraiya News: अजीतमल के संदीप का वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन

Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ajitmal's Sandeep was selected for the scientific post
अजीतमल। बीहड़ी क्षेत्र गोकुलपुर निवासी किसान के बेटे संदीप कृषि वैज्ञानिक बने हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय) द्वारा जारी किए गए परिणाम में उनका वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

11 जनवरी को कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने कृषि अनुसंधान सेवा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय) का परिणाम जारी किया है। इसमें संदीप कुमार को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एग्रोनोमी) के संबंध में वैज्ञानिक के पद पर चयनित किया गया।
विज्ञापन

इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, लिखित और साक्षात्कार परीक्षा शामिल थी। संदीप के अनुसार परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में देनी थी। इस पर उन्होंने अंग्रेजी भाषा चुनी। वह मूल रूप से गोकुलपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता कुंवर सिंह पाल किसान हैं। इंटर तक की पढ़ाई अजीतमल के जनता इंटर कॉलेज से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक (बीएससी) सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, स्नातकोत्तर (एमएससी) आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से किया। वर्तमान में वह डॉ. संजय सिंह राठौर (प्रधान वैज्ञानिक), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के अंडर में पीएचडी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एग्रोनोमी) में तृतीय वर्ष के छात्र हैं।

संदीप ने बताया कि इस सफलता को पाने के लिए बहुत लोगों का योगदान रहा। इसमें उनके सहयोगी ऋषभ, सूर्या, कृपा, सुनील, कमलेश व शिक्षक डॉ. संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रवीण, कपिला शेखावत, राजीव, लोकेंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed