फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajitmal Bar Association election announced, voting on three

Auraiya News: अजीतमल बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, तीन को वोटिंग

Wed, 17 Sep 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ajitmal Bar Association election announced, voting on three
अजीतमल। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया। बार काउंसिल के अध्यक्ष ने पत्र भेजकर 15 दिनों के अंदर चुनाव कराकर कार्रवाई बार काउंसलिंग को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद दीक्षित की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिनों में कराने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद बैठक में कृष्ण पाल सिंह को निर्वाचन अधिकारी व अभय मिश्रा को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। 26 सितंबर तक अंतिम सूची प्रकाशन व तीन अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष गोविंद दीक्षित ने बताया कि चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार तिवारी, ज्ञानेंद्र मोहन, देवेश चतुर्वेदी, अरुण कुमार, नगेंद्र तिवारी, नरेश चंद दुबे, शैलेंद्र प्रजापति, पंकज कुमार चतुर्वेदी, सर्वेश कुमार, शेषनारायण सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह, कौशलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह सेंगर, राजेश राजावत अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed