फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Air Force personnel in the deserted house burglary

एयरफोर्स कर्मी के सूने घर में चोरी

Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 16 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Air Force personnel in the deserted house burglary
मौके का निरीक्षण करते सीओ सुभाष अत्री एवं पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala beuro
मुंबई में एयरफोर्स में तैनात सूबेदार के इंदिरानगर वार्ड स्थित सूने घर से चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर रिवाल्वर चोरी कर ली। जबकि उनके किराएदार के कमरे से लाखों रुपये कीमत के टीवी, लैपटाप, जेवरात और 20 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना पर पहुंचे सीओ और थानाध्यक्ष फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे। लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


भाग्यनगर के पास ग्राम महाराजपुर के मूल निवासी श्याम किशोर पुत्र प्यारेलाल मुंबई एयरफोर्स में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उनका इंदिरानगर वार्ड में मकान है। मकान में पाता पैट्रोकेमिकल के इंजीनियर नीरज सिंह किराए पर रहते हैं। मंगलवार सुबह नीरज के घर काम करने वाली निर्मला निवासी कांशीराम कालोनी ने देखा कि मकान का दरवाजा खुला है। शक होने पर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने महाराजपुर निवासी श्यामकिशोर के भाई सत्यप्रकाश को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ सुभाष अत्री, थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने जांच के लिए औरैया से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और गेल से डाग स्क्वायड टीम को बुलाया। काफी खोजबीन के बावजूद चोरों का सुराग नहीं लगा। एयरफोर्स सूबेदार श्याम किशोर ने फोन पर पुलिस को बताया कि सेफ में रखी उनकी रिवाल्वर चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मकान में किराए पर रहने वाले इंजीनियर नीरज का कहना है कि एलईडी टीवी, लैपटाप, सोने की झुमकी का सेट, सोने का नेकलेस, 20 हजार रुपये समेत सूटकेस चोरों ने पार कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि श्याम किशोर अक्सर मुंबई में ही रहते हैं। किराएदार नीरज भी शनिवार को अपने घर हापुड़ गया था। सीओ सुभाष अत्री का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


चोरी के बाद पीड़ित बरते सावधानी
दिबियापुर। अक्सर चोरियों के बाद डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचते तो हैं, लेकिन पीड़ित परिवार की लापरवाही के कारण उसका फायदा नहीं मिला पाता। पुलिस का कहना है कि डाग स्क्वायड में शामिल प्रशिक्षित डाग कपड़ों में चोर की महक सूंघकर उसके संभावित स्थान को खोजता है। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर चोरों के फिंगर प्रिंट लेकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास करता है। लेकिन पीड़ित की लापरवाही के कारण इन टीमों के पहुंचने तक कई लोग घटनास्थल तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में फिंगर प्रिंट नष्ट हो जाते हैं। इससे चोरों का पता लगाने में टीमें नाकामयाब रहतीं हैं।

इस चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
- 29 जनवरी की रात किराना व्यापारी आलोक पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता के सूने घर में लाखों की चोरी।
- 29 फरवरी की रात अंबेडकरनगर स्थित कांशीराम कालोनी के पास विजय गुप्ता के घर चोरी।
- पांच मार्च की रात रामगढ़ निवासी विनय कौशल की सर्राफा की दुकान में चोरी।
-14 मार्च की रात एयरफोर्स में तैनात सूबेदार श्यामकिशोर के सूने घर में लाखों की चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed