{"_id":"69ed0dcc5cd35afb5b0738f5","slug":"agricultural-exhibition-begins-at-the-fungus-festival-auraiya-news-c-211-1-aur1008-143709-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी शुरू
Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13- चादर शरीफ के जुलूस में शामिल चेयरमैन, सभासद व अन्य। संवाद
फफूंद। कस्बे में नगर पंचायत की ओर से आयोजित फफूंद महोत्सव कृषि प्रदर्शनी का शनिवार को शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत महंत सहजानंद के मंदिर में पूजा-अर्चना और हजरत पीर बुखारी साहब की मजार पर चादरपोशी के साथ हुई।
शनिवार की दोपहर नगर पंचायत कार्यालय से बैंड-बाजे के साथ चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य बाजार, तिराहा चमनगंज, गोविंदगंज व मेवातियान होते हुए हजरत पीर बुखारी की दरगाह पहुंचा। यहां समाजसेवी अब्दुल सत्तार कुरैशी व चेयरमैन मोहम्मद अनवर ने चादर चढ़ाकर दुआ मांगी।
इसके बाद जुलूस बाबा का पुरवा स्थित संत सहजानंद महाराज के आश्रम पहुंचा। यहां झंडा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चेयरमैन ने ग्राउंड में तिरंगा फहराकर और फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। महोत्सव में खेल-तमाशों के साथ विभिन्न प्रकार की दुकानों की सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में कवि सम्मेलन, मुशायरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आकर्षक आयोजन भी कराए जाएंगे। इस मौके पर मंगेश खान, मिथलेश राजपूत, अनुज दुबे, अब्दुल सत्तार कुरैशी, इकबाल चौधरी,अख्तर खान,अफजल अंसारी, ओमबाबू तिवारी, छोटे यादव, राजीव राजपूत, हसन कुरैशी व लुकमान कुरैशी शामिल रहे।