{"_id":"5ea86e728ebc3e9048061459","slug":"agricalture-auraiya-news-knp557510019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं की सरकारी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मौसम की बेरुखी और लॉकडाउन के चलते सरकारी गेहूं खरीद पिछड़ रही है। 55 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 537 किसानों से दो हजार 582 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। किसान पंजीकरण, बारदाना व भुगतान की समस्या से परेशान होकर आढ़तों पर कम दाम पर गेहूं बेचने आ रहे हैं।
जिले में इस बार एक लाख दो हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई थी। जिले भर में 85 फीसदी से अधिक गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम पूरा हो चुका है। गेहूं खरीद के लिए 73 सरकारी केंद्र खोले गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के चलते 15 अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरुआत हुई है। रुक-रुक कर बारिश होने से भी खरीद बाधित हो रही है।
डिप्टी आरएमओ सुधांशू शेखर चौबे का कहना है कि मौसम की बेरुखी से गेहूं खरीद अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों के पंजीकरण कराने के लिए प्रत्येक खरीद केंद्र प्रभारी को लक्ष्य तय कर दिया गया है। प्रतिदिन गेहूं खरीद की मॉनीटरिंग की जा रही है। अभी तक दो हजार 582 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। चार करोड़ 97 लाख के सापेक्ष 83.84 लाख किसानों का भुगतान भी किया जा चुका है।