{"_id":"5ea86aff8ebc3e90784e4883","slug":"agricalture-auraiya-news-knp5575057112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूल पकड़ रहा धान के भुगतान का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूल पकड़ रहा धान के भुगतान का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले के कुछ किसानों का छह महीने बाद भी धान का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि संबंधित विभाग के अफसरों के तमाम चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। किसानों ने अब सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर भुगतान कराने की मांग की है।
अजीतमल के किसान बृजेश कुमार ने बताया कि दिबियापुर मंडी समिति स्थित एनसीसीएफ केंद्र पर 80 क्विंटल धान छह माह पहले बेचा था।, जिसका एक लाख 46 हजार 800 रुपया बकाया है। सदर ब्लॉक के गांव जौरा के किसान भूप सिंह ने बताया कि उनका 230 क्विंटल धान का चार लाख 22 हजार 50 रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है।
जरुहौलिया निवासी कुलदीप यादव ने बताया कि धान का तीन लाख 85 हजार 350 रुपया बकाया है। मोहल्ला बदनपुर निवासी शुभम बाजपेई का तीन लाख 11 हजार 905 रुपया बकाया है। पीड़ित किसानों ने सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर भुगतान कराने की गुहार लगाई है। सांसद प्रतिनिधि का कहना है कि किसानों के भुगतान के संबंध में डीएम से वार्ता हो चुकी है। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को प्रकरण की जांच कराकर किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे का कहना है कि चार किसानों को भुगतान न होने की शिकायत मिली है। एनसीसीएफ के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। किसानों को भुगतान कराने को लेकर दस दिन का समय दिया गया है। भुगतान विलंब होने की भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।