फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra Lucknow Inter City Superfast will run only five days a week

Auraiya News: सप्ताह में पांच दिन ही चलेगी आगरा लखनऊ इंटर सिटी सुपरफास्ट

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Inter City Superfast will run only five days a week
दिबियापुर । दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली आगरा लखनऊ इंटर सिटी सुपर फास्ट ट्रेन शनिवार से सप्ताह में केवल पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन फरवरी माह तक शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। इस समय सहालग का समय होने के कारण इंटरसिटी ट्रेन में खासी भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद फेरे घटाए जाने की सूचना से यात्रियों में मायूसी है।
विज्ञापन

आगरा से लखनऊ के बीच चलने वाली 12179 अप और 12180 डाउन इंटर सिटी एक्सप्रेस जिले से लखनऊ और आगरा के लिए सीधी जाने वाली प्रमुख ट्रेन है। सुबह के वक्त कानपुर जाने और शाम को कानपुर से लौटने वालों के लिए यह ट्रेन सबसे मुफीद साबित होती है।
विज्ञापन

जिले से लोग आसानी से इस ट्रेन के माध्यम से कानपुर बाजार, ऑफिस जाने के साथ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाकर शाम को लौट आते हैं। इस ट्रेन में प्रतिदिन यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके बावजूद ट्रेन के फेरे घटाए जाने की सूचना यात्रियों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने ट्रेन का संचालन सातों दिन किए जाने की मांग की है। शुक्रवार को भी इस ट्रेन में यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ी। रेल प्रशासन ने दिसंबर से फरवरी महीने में आगरा और लखनऊ के बीच चलने वाली इंटर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरे घटाने का निर्णय लिया है।

12179 अप लखनऊ आगरा इंटर सिटी और 12180 डाउन आगरा इंटरसिटी दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 तीन महीनों तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। शनिवार और अगले दिन रविवार को यह ट्रेन नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed