फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra-Jhansi buses found after waiting for hours

घंटों इंतजार के बाद गंतव्य के लिए मिली बसे

Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agra-Jhansi buses found after waiting for hours
औरैया। गोवर्धन मेला (मुड़िया पूर्णिमा) में औरैया डिपो से भेजी गईं 25 बसों के कारण यात्री परेशान हैं। बुधवार को डिपो में एक से डेढ़ घंटे के इंतजार करने के बाद लोगों को आगरा, झांसी जाने के लिए बसें मिलीं। बसों के इंतजार में लोग गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

तीन दिनों से बसों की कमी चलते चलते कानपुर, झांसी व आगरा रूट की बसें देरी से डिपो पहुंच रही हैं। बुधवार को झांसी जाने के लिए डिपो पर बस का इंतजार कर रहीं फफूंद की सुमन देवी, देवरपुर के राम किशन ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से बैठे हैं। एक घंटा हो गया, बस नहीं मिली है। इसी तरह कई सवारियां आगरा जाने के लिए बसों का इंतजार करती दिखीं। करीब सवा 12 बजे एक बस आगरा के लिए निकली। वह भी काफी भर गई थीं, इस पर भी सवारियां परेशान दिखीं। इधर, बसों की कमी के चलते कुछ लोग निजी वाहनों से सफर करते दिखे।
विज्ञापन

डिपो में 43 बसें हैं, जिसमें 25 बसें मथुरा भेजी गई हैं। किसी भी रूट पर सवारियों को आने-जाने में परेशानी नहीं है। 14 की शाम तक बसें वापस आ जाएंगी। - आरएस चौधरी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed