{"_id":"5e62906f8ebc3eeb4c475a54","slug":"agra-etawah-memu-train-auraiya-news-knp549021557","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा इटावा मेमू फफूंद तक एवं कानपुर फफूंद मेमू इटावा तक चलाये जाने की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा इटावा मेमू फफूंद तक एवं कानपुर फफूंद मेमू इटावा तक चलाये जाने की उम्मीद बढ़ी
विज्ञापन
औरैया। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक दो माह में आगरा से इटावा के बीच चलने वाली पैसेंजर मेमू फफूंद रेलवे स्टेशन से चलने लगेगी। वहीं कानपुर से फफूंद के बीच चलने वाली मेमो इटावा से चलनी शुरू हो जाएगी। सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया के रेलमंत्री को दिए गए पत्र का हवाला देते हुए रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने एक पत्र प्रमुख कार्यकारी निदेशक रेलवे बोर्ड को भेजा है।
मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार सांसद द्वारा केंद्रीय रेलमंत्री को भेजे गए पत्र में 64589 कानपुर फफूंद मेमू को इटावा से एवं 64160 आगरा इटावा मेमू को फफूंद तक विस्तार किए जाने की मांग की गई थी। पत्र के अनुसार कानपुर फफूंद मेमू कानपुर से शाम 7 बजकर 10 मिनट पर चलकर 8 बजकर 55 मिनट पर फफूंद पहुंचती है। यदि ट्रेन को इटावा तक बढ़ाया जाता है तो आधी रात में इटावा पहुंचेगी।
जबकि आगरा से 4 बजकर 20 मिनट पर चलने वाली आगरा इटावा मेमू रात 8 बजकर 5 मिनट पर इटावा पहुंचती है। यह ट्रेन भी फफूंद में आधी रात को पहुंचेगी। पत्र में बताया कि इस पर रेल महाप्रबंधक की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इसलिए इसपर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
सांसद डॉ. रामशंकर के प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल ने पत्र की पुष्टि करते हुए बताया कि सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की मांग पर इस प्रकार का पत्र लिखा गया है। दावा किया कि अगले एक दो माह में ट्रेनों का विस्तारीकरण हो जाएगा। इससे इटावा एवं फफूंद के बीच के रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत मिलेगीं।
गोमती का निरस्तीकरण दो दिन बढ़ा
औरैया। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती एक्सप्रेस का निरस्तीकरण आगामी 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इससे होली पर दिल्ली से लौटने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। पिछले कई दिनों से रद्द चल रही 12419/12420 गोमती एक्सप्रेस के पूर्व में 7 मार्च के चलने की उम्मीद जताई जा रही थी। 7 एवं 8 मार्च को दिल्ली से लौटने वालों की भीड़ के चलते इस ट्रेन में लंबी वेटिंग थी। परंतु अचानक निरस्तीकरण बढ़ाए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी होगी। संबंधित जानकारी रेलवे स्टेशन फफूंद के पूछताछ कार्यालय के माध्यम से दी जा रही है।