फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After yellowing the hands of the daughter, preparations were going on for the fourth

Auraiya News: बेटी के हाथ पीले करने के बाद चौथी की चल रही थी तैयारी

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
After yellowing the hands of the daughter, preparations were going on for the fourth
औरैया। रामवीर की हत्या के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो चीत्कार मच गई। रिश्तेदार व सगे संबंधी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाते नजर आए।
विज्ञापन

रामवीर के बड़े बेटे दिनेश सिंह उर्फ आशू ने बताया कि 16 फरवरी को बहन दयानिधि की शादी कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरवाहार में धर्मवीर के साथ हुई है। घर पर खुशियों का माहौल था, बुधवार को बहन की चौथी की विदा कराने के लिए तैयारियां चल रहीं थीं। वहीं मौसी के बेटी की शादी को लेकर भी तैयारियां चल रहीं थीं। एक घटना ने घर की खुशियां छीन ली। रामवीर के समधी राजनारण सिंह तोमर ने बताया कि चार दिन पहले तक गांव का माहौल ठीक था। किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। इस घटना ने सब को झकझोर दिया है। वह दयानिधि को लेकर रात में ही गांव आए।
विज्ञापन

----
साढ़ू के बेटी का था तेल पूजन, परिवार गया था कान्हों
रामवीर के साढ़ू अजय सिंह चौहान के बेटी निशी की 22 फरवरी को शादी है। मंगलवार को दिबियापुर के कान्हों निवासी साढ़ू के घर पर तेल पूजन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामवीर की पत्नी ऊषा, सबसे छोटी बेटी आध्या व पुत्र दिनेश उर्फ आशू व नारायण सिंह गए थे। घर पर रामवीर व तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए रिश्तेदार थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कान्हों से गांव पहुंचे तो कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed