{"_id":"6431be72d93f5c750a0cc3d4","slug":"after-the-uproar-the-administration-engaged-in-settling-the-dispute-of-the-plot-auraiya-news-c-12-1-169911-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बवाल के बाद प्लाट का विवाद निबटाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बवाल के बाद प्लाट का विवाद निबटाने में जुटा प्रशासन
Sun, 09 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के दखनाई में पिछले एक सप्ताह से चल रहे जमीनी विवाद के कारण मारपीट एवं आगजनी की घटनाएं हुईं। आगजनी मारपीट की घटनाओं में एक अधिवक्ता को आरोपी बनाए जाने के बाद कई अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया था। प्रशासन ने विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को नापजोख कराई।
शनिवार को दिबियापुर के समीप दखनाई में सीओ औरैया प्रदीप कुमार, तहसीलदार बिधूना जीतेश वर्मा और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने जमीन की नापजोख की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि नापजोख से दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए हैं, अब कोई विवाद नहीं हैं। बता दें कि प्लाट के विवाद में 31 मार्च की शाम दो पक्षों में काफी विवाद और मारपीट हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के मोहर सिंह, उनके पुत्र रोहित कुमार एवं मनोज कुमार, पुत्रवधू पूजा देवी, पत्नी किरन देवी और दूसरे पक्ष के विनय कुमार एवं सतपाल सिंह घायल हुए थे। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो अप्रैल की रात में एक पक्ष की पूजा देवी की झोपड़ी में आग लग गई थी। सास किरन देवी ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं में अधिवक्ता विनय कुमार राजपूत को आरोपित किए जाने से अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया था। अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस और राजस्व टीम गठित की थी।