फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the action, the online attendance feeding of children increased.

Auraiya News: कार्रवाई के बाद बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की फीडिंग बढ़ी

Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
After the action, the online attendance feeding of children increased.
औरैया। स्कूल में पठन-पाठन के साथ पोर्टल के जरिए रोजाना मांगी जा रही जानकारी को लेकर अभी तक शिक्षक सुस्ती दिखा रहे थे। अक्तूबर में बीएसए की ओर से 25 शिक्षकों का वेतन रोके जाने की कार्रवाई के बाद एकाएक आनलाइन सूचनाओं का प्रेषण बढ़ा है। अक्तूबर से पहले महज ऑनलाइन सूचना देने का औसत 20 फीसदी था। वहीं कार्रवाई के बाद यह आंकड़ा 45 फीसदी के पार चला गया है।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। करीब सवा लाख के करीब बच्चे इन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों के पठन-पाठन को आसान बनाने व पोर्टल पर विभागीय सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए शिक्षकों को टैबलेट मुहैया कराए गए थे। जिनका चलन न के बराबर हो रहा था। सूचनाओं को ऑफलाइन ही दिया जा रहा था। शासन स्तर से इसे लेकर अफसरों की क्लास भी लगाई गई थी। ऐसे में अक्तूबर माह में बीएसए की ओर से 25 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। जिसके बाद एकाएक शिक्षकों ने टैबलेट का प्रयोग शुरू किया है। अक्तूबर माह से पहले जिले में महज 20 फीसदी ही टैबलेट से बच्चों की हाजिरी व अन्य सूचनाएं दी जा रही थी। वहीं कार्रवाई के बाद यह आंकड़ा 45 फीसदी के पार चला गया है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी व अन्य सूचनाओं का ऑनलाइन भेजने का औसत 45 फीसदी हो गया है। अगले एक माह में इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed