फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After stopping the JE Pay, notice to EO

रोक के बाद भी जेई को वेतन, ईओ को नोटिस

Fri, 03 Mar 2017 12:07 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 03 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
After stopping the JE Pay, notice to EO
इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से गांव में विकास कार्य ठप पड़ गया है।
डीएम के रोक  के बाद भी जेई ने वेतन निकाल लिया। वेतन बिल पर पालिका ईओ के हस्ताक्षर होने पर डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार शाम तक ईओ को स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन

 डीएम के. बालाजी ने गुरुवार दोपहर पालिका ईओ राधा तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें डीएम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके आदेश को दरकिनार करके अवर अभियंता प्रेमपाल सिंह का वेतन हर माह जारी किया जा रहा है। जबकि उन्होंने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की बात कही थी।
विज्ञापन


आदेश का पालन न करते हुए वेतन आहरण किया गया जो अनुशासनहीनता है। डीएम ने पालिका ईओ को तीन मार्च की शाम तक कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया यदि उन्हें सही जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि जुलाई 2015 में  बैठक में तत्कालीन डीएम माला श्रीवास्तव ने नगर पंचायत दिबियापुर क्षेत्र में वर्षा जल संचयन एवं भूजल रिचार्ज के लिए भूमि का चिन्हांकन कराकर तालाब का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर पंचायत व नगर पालिका में कार्ययोजना के अनुसार नामित अधिशासी अभियंताओं से नियमानुसार टीएस कराने और तालाबों पर शीघ्र कार्य के निर्देश दिए थे। नवंबर में डीएम के. बाला जी ने जब इसकी समीक्षा की तो जेई प्रेमपाल सिंह ने उक्त आदेशों का पालन नहीं किया था। इस पर डीएम ने तीन दिन के अंदर कारण बताने और न बताने पर अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर डीएम ने रोक लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed