फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After seven years, 20,000 people got relief from waterlogging.

Auraiya News: सात साल बाद 20 हजार की आबादी को जलभराव से छुटकारा

Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
After seven years, 20,000 people got relief from waterlogging.
फोटो-26- यहां सालभर भरा रहता था पानी, अब बदल गया है नजारा। संवाद
औरैया। दिबियापुर कस्बे के फफूंद रोड के किनारे एक बड़े हिस्से से लेकर गांव कैंझरी, जमुहां, वैसुंधरा व घेरा में पिछले सात साल से चली आ रही जलभराव की समस्या का अब खत्म हो गई है। इससे 20 हजार की आबादी को बड़ी राहत मिली है। यह मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था।
विज्ञापन

अब दो माह से अभियान चलाकर नगर पंचायत दिबियापुर ने अपनी सीमा से बाहर जाकर मैनपूठ नाले की पांच किलोमीटर दायरे में गहराई से सफाई कराई है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं जलमग्न रहने वाली जमीन का पानी निकल चुका है। दिबियापुर कस्बा में बस स्टैंड के पास वन विभाग की जमीन का नजारा साल 2019 से तालाब जैसा रहता है। दिबियापुर कस्बा समेत पड़ोसी गांव जमुहां, कैंझरी, घेरा व वैसुंधरा की जलनिकासी मैनपूठ नाले से होती है।
विज्ञापन

यह नाला गांवों से होते हुए औरैया रोड किनारे आता है। कई जगहों पर इस नाले के साइफन चोक होने से जलनिकासी अवरुद्ध चल रही थी। कस्बा के फफूंद रोड किनारे से लेकर घेरा, कैंझरी व जमुहां की 200 बीघा से ज्यादा जमीन साल के आठ माह जलमग्न रहती थी। यहां पर फसलों का उत्पादन नहीं हो रहा था। वहीं कस्बा के मुहल्ला इंद्रानगर, गुंजन रोड और विकास कुंज में भी जलभराव होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों गांवों और नगर पंचायत के मोहल्लों में इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने मुद्दा बनाया था। अधिकारियों ने इस पर सिंचाई विभाग व नगर पंचायत को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। उधर स्थानीय लोगों ने इस समस्या को हल कराने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए थे।

इस समस्या को हल करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन पिछले तीन माह से मैनपूठ नाले की सफाई का अभियान चला रही है। इसमें हाइड्रा से लेकर मैन्युअल काम कराए जा रहे हैं। सालों से चोक पड़ा बस स्टैंड के पास का नाला साफ कर दिया गया है। ऐसे में यहां की जलनिकासी दुरुस्त हो गई है। बारिश में लोगों को जलभराव के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।

फोटो-26- यहां सालभर भरा रहता था पानी, अब बदल गया है नजारा। संवाद

फोटो-26- यहां सालभर भरा रहता था पानी, अब बदल गया है नजारा। संवाद

फोटो-26- यहां सालभर भरा रहता था पानी, अब बदल गया है नजारा। संवाद

फोटो-26- यहां सालभर भरा रहता था पानी, अब बदल गया है नजारा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed