फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After light rain, the sun increased the humidity

Auraiya News: हल्की बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस

Wed, 25 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 25 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
After light rain, the sun increased the humidity
बारिश के बाद खानपुर चौराहा मार्ग पर निकले वाहन। - फोटो : ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस।
औरैया। मानसून आने के बाद हर दिन छुटपुट बारिश ही हो रही है। बुधवार को भी काली घटाएं छाने के बाद भी हल्की बारिश हुई, इससे भीषण उमस बढ़ गई। बादल चंद मिनटों में ही बरस कर निकल लिए। जिले में 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

सुबह तेज धूप निकली रही। वहीं, कुछ देर बाद अचानक काली घटाओं से बादल घिर गए। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे के बीच एक घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। गर्मी से राहत की आस में कुछ राहगीर पानी में भीगते हुए निकले। जबकि बादल छंटने पर धूप निकलने से उमस बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के दौैरान बाजार में निकले राहगीर, वाहन सवार आदि बारिश से बचने के लिए टिनशेड, पेड़ व तिरपाल आदि की आड़ तलाशते नजर आए। वहीं कई राहगीर इटावा-कानपुर हाईवे ओवरबि्रज पुल के नीचे बारिश रुकने के इंतजार में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद लोग रवाना हुए, लेकिन बारिश के बाद धूप ने एकाएक उमस बढ़ा दी। लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, वही 1.2 एमएम बारिश हुई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपटल के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed