फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After investigation, the buzz of cutting dilapidated trees standing on the platform intensifies

Auraiya News: जांच के बाद प्लेटफार्म पर खड़े जर्जर पेड़ों को काटने की सुगबुगाहट तेज

Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
After investigation, the buzz of cutting dilapidated trees standing on the platform intensifies
दिबियापुर। । रेलवे स्टेशन फफूंद के प्लेटफार्म पर पेड़ गिरने से यात्री की मौत के बाद रेलवे प्रशासन नींद से जागा है। जल्द ही प्लेटफार्म पर खड़े अन्य सूखे पेड़ों को काटा जा सकता है। हालांकि, अभी भी प्लेटफार्म पर खड़े कई सूखे पेड़ों के नीचे बैठे यात्री ट्रेनों को इंतजार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या एक/दो पर रविवार सुबह एक पेड़ गिर गया था। इस पेड़ की चपेट में आने से तीन यात्री घायल हो गए थे। उपचार के दौरान एक यात्री खरगपुर गांव निवासी यदुवीर ने दम तोड़ दिया था। औरैया के धमसेनी निवासी रामनरेश और अमौआहार गांव निवासी प्रियंका गंभीर रूप से हुई थीं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम सहायक यातायात प्रबंधक टूंडला, सहायक मंडल अभियंता इटावा और सहायक सुरक्षा आयुक्त कानपुर की टीम ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर पेड़ गिरने के कारणों की जांच की। इसके बाद प्लेटफार्म पर खड़े सूखे पेड़ों को हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेल प्रशासन जर्जर पेड़ों की जांच कर उन्हें हटवाने के लिए जुट गया है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया रेलवे प्रशासन ने शुरू की है। हालांकि, अभी घायलों को किसी तरह के मुआवजे की घोषणा न किए जाने से परिजनों में रोष है।

दिबियापुर के राजस्व कर्मी जयप्रताप सिंह ने रिपोर्ट बिधूना तहसील भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा के अनुसार मृतक के नाम खेती होने पर किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed