फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After drinking alcohol, the laborer committed suicide by hanging himself

Auraiya News: शराब पीने के बाद फंदे से लटक कर मजदूर ने दी जान

Thu, 24 Jul 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
After drinking alcohol, the laborer committed suicide by hanging himself
अजीतमल। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे शराब पीने के बाद मजदूर ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दो दिन पहले वह गौतमबुद्ध नगर गया था। आज ही वह लौटकर आया था। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी न होने की वजह से वह घर पर अकेला रहता था। जांच में घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव सुरांयदा निवासी 28 वर्षीय अनुज कुमार मजदूरी करता था। उसका बड़ा भाई पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। माता-पिता की 15 वर्ष पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मजदूर घर में अकेला रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन पहले किसी काम से गौतम बुद्ध नगर गया था। गुरुवार दोपहर वह घर वापस आया था। गांव में किसी से बात किए बिना घर चला गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी की कमरे के अंदर नजर पड़ी तो वह फंदे से लटका था।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस व स्वजन मौके पर पहुंचे। छानबीन व पूछताछ के बद मजदूर के शव को फंदे से उतार लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को उसका टूटा मोबाइल मिला। साथ ही वहां शराब के खाली क्वाटर व गिलास पड़े मिले। पुलिस ने शराब पीने के बाद फंदे से लटकने की आशंका जताई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। स्वजनों की ओर से कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed