फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Advised to go to court on complaint of wrong inheritance

Auraiya News: गलत वरासत की शिकायत पर दे दी कोर्ट जाने की सलाह

Wed, 16 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 16 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advised to go to court on complaint of wrong inheritance
औरैया। सदर तहसील के ककराही मौजा से पिछले दिनों एक मामला सामने आया। यहां पर जीवित को कागजों में मृत दर्शाकर दूसरे शख्स के नाम वरासत चढ़ा दी गई।
विज्ञापन

मामले को लेकर जब पीड़ित ने शिकायत की तो राजस्व कर्मियों ने शिकायत की आख्या में जांच व निस्तारण करने के बजाय कोर्ट जाने की सलाह दे दी। डीएम के आदेश पर अब जांच हो रही है।
सदर तहसील के शाहब्दा निवासी भारत सिंह ने पिछले दिनों राजस्व कर्मियों से शिकायत की थी। इसमें बताया कि उसे कागजों में मृत दर्शाकर ककराही मौजा की उसकी जमीन को वरासत के तहत पूर्व लेखपाल के भाई के नाम चढ़ा दिया गया है। जिस पर प्लॉटिंग कर लोगों ने मोटा मुनाफा लिया है।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले दिनों हुई शिकायत में सदर तहसील के राजस्व कर्मियों ने पीड़ित को कोर्ट को जाने की सलाह दे दी। हालांकि डीएम ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आदेश के बाद इस मामले में गहनता से जांच हो रही है। सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट आने के बाद कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है। शिकायत के निस्तारण में लगाई गई आख्या को राजस्व के जानकार मामले को दबाने से जोड़कर देख रहे हैं। मामला राजस्व कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये है पूरा मामला
साल 1991 में पूर्व लेखपाल ने शाहब्दा निवासी भारत सिंह के नाम ककराही मौजा में पट्टा किया था। यह जमीन संक्रमणीय होने के बाद भारत सिंह को कागजों में मृत दर्शाकर पूर्व लेखपाल के भाई के नाम वरासत चढ़ा दी गई। जिसके बाद इस जमीन पर प्लॉटिंग हुई। राजस्व जानकारों की माने तो यह जमीन बेशकीमती है। सर्किल रेट के अनुसार 10 करोड़ से ज्यादा इस जमीन की कीमत है।
इस पूरे मामले में सूत्रों की माने तो पीड़ित को पट्टा करने वाले तत्कालीन लेखपाल, लेखपाल का भाई, वरासत चढ़ाने वाले लेखपाल, शिकायत पर आख्या चढ़ाने वाले राजस्व कर्मी आदि इस मामले में लपेटे में आ सकते हैं।


मामले को लेकर अभी जांच चल रही है। सालों पुराने दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ऐसे में कुछ समय लग रहा है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।-राकेश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed