{"_id":"6828d72e6f327b1da108e008","slug":"advice-to-follow-the-path-shown-by-ahilyabai-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126023-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अहिल्याबाई के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अहिल्याबाई के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत
Sun, 18 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 18 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में बोलते विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता।
- फोटो : कार्यशाला में बोलते विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता।
औरैया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने अहिल्याबाई के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
कार्यक्रम भाजपा के जिला कार्यालय तुर्कीपुर में हुआ। इसमें उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष को स्मृति अभियान के रूप में मनाया जाएगा। अभियान में 19 मई को महिला सशक्तिकरण के तहत दौड़, 21 मई को कार्यालय में संगोष्ठी होगी। इसके अलावा 23 मई को देवकली मंदिर में आरती व धर्मगुरु द्वारा उद्वोधन होगा।
25 मई को अहिल्याबाई के जीवन दर्शन व भारतीय संस्कृति में योगदान पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 26 मई को पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। 29 मई को नगरपालिका स्तर पर कार्यक्रम होगा। 31 मई को एनजीओ के जरिए महाविद्यालय में जन्म त्रिशताब्दी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
कार्यशाला में निवर्तमान सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला प्रभारी आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व पदाधिकारी मौजूद रहे।