{"_id":"64135d41a787f245b30e9084","slug":"admission-festival-day-will-be-celebrated-on-april-1-auraiya-news-c-12-1-126087-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक अप्रैल को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव दिवस
Thu, 16 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तहसील क्षेत्र के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानाचार्यों से शैक्षिक सत्र के पहले दिन को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाने की अपील की।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर मालवीय ने विद्यालय सभागार में हुई बैठक में शैक्षिक सत्र एक अप्रैल 2023 से विभिन्न गतिविधियों, पाठ्यक्रम का क्रियान्वयन, पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर चर्चा की। कहा कि विद्यालयों में एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाए। इससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार हो। शिक्षक पूरी तत्परता के साथ शिक्षण कार्य में जुटें। शासन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दिलाना है। जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय, प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, योगेश कुमार यादव, सुरेश राजपूत, नरेंद्र बहादुर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।