फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Administration should help the victims' families: BKU

पीड़ित परिजनों की मदद करे प्रशासन : भाकियू

Mon, 23 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration should help the victims' families: BKU
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव नराही में कर्ज से परेशान होकर जान देने वाले किसानों के परिजनों ने जिला प्रशासन व किसान गुट के नेता मिले। किसान नेताओं ने पीड़ित परिजनों को मदद दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नराही गांव निवासी आशाराम (45) खेती किसानी के साथ ही मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कर्ज से परेशान होकर शनिवार सुबह घर के बाहर पेड़ से फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। भाई रामजीत ने बताया कि आशाराम की पांच बेटियां व आठ साल का बेटा है। उसने सहायल ग्रामीण बैंक से 50 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था। जिसकी वसूली को लेकर आए दिन बैंक के कर्मचारी आते थे। ऋण अदा न कर पाने के चक्कर से आशाराम परेशान चल रहा था। जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि उसके हिस्से में महज एक बीघा जमीन है।
विज्ञापन

इसी मामले में रविवार दोपहर पहुंचे एसडीएम बिधूना निशांत तिवारी ने उसकी झोपड़ी देखी। वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने इस दौरान एसडीएम से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग रखी। वहीं एसडीएम निशांत तिवारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed