फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   administration did a joint survey regarding the place of installation of height gauge

Auraiya News: हाइट गेज लगाने के स्थान को लेकर प्रशासन ने किया ज्वाइंट सर्वे

Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
administration did a joint survey regarding the place of installation of height gauge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। रेलवे ओवरब्रिज से पहले फफूंद चौराहे पर हाइट गेज लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सर्वे किया। इस दौरान पहुंचे व्यापारियों ने हाइट गेज न लगाने की मांग की।

बुधवार को अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अभिषेक यादव दिबियापुर पहुंचे। यहां पर तीनों अधिकारियों ने हाइट गेज लगाने के स्थान का चयन करने के लिए सर्वे किया। प्रशासन का मानना है कि 24 जुलाई को नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगा दिए गए हैं। अब बड़े वाहन नहर पुल से नहीं गुजर पाएंगे। ऐसे में अन्य जनपदों से आने वाले बड़े वाहन रेलवे ओवरब्रिज से नहर पुल के बीच संकरे रास्ते में आकर फंस सकते हैं।
विज्ञापन

सर्वे की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, अजय गुप्ता लकी ,संजीव गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, कमालुद्दीन, कुलदीप राजपूत, ओम जी पोरवाल आदि व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने मांग की कि फफूंद चौराहे और रेल ओवरब्रिज के बीच में हाइट गेज न लगाया जाए। इससे भगवती गंज क्षेत्र का व्यापार चौपट होगा। बड़े वाहनों से यहां दुकानों तक गिट्टी, सरिया, सीमेंट, मौरंग आदि नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी फफूंद चौराहे के पास हाइट गेज लगाने पहुंचे थे। काफी संख्या में इकट्ठा हुए व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हाइट गेज नहीं लगने दिया था। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि जल्द ही स्थान चयन कर लगाया जाएगा।

----

नहर पुल पर हाइट गेज लगने के बाद जाम से जूझे राहगीर
दिबियापुर। नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगने के बाद रास्ता और संकरा होने के कारण अब जाम तेजी से लगना शुरू हो गया। लोगों का कहना है कि निकलने की जल्दबाजी में वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते। इससे बार बार जाम लगता है। बुधवार सुबह से दोपहर तक कई बार वाहन सवार एवं पैदल राहगीर कई बार जाम में फंसे। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि नहर पुल पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस रहती है। सख्ती से यातायात नियमों का पालन कराके जाम से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article