फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   administraion lock on devkali temple

एमएलसी के भाई के ताले पर प्रशासन का ताला

Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
administraion lock on devkali temple
औरैया। शहर के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में कब्जे का मामला गरमाता जा रहा है। सपा एमएलसी कमलेश पाठक के भाई ने कमरों में ताला लगा रखा है। अब प्रशासन ने इन तालों के ऊपर अपना ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर में जगह के विवाद में 15 मार्च को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें सपा एमएलसी कमलेश पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए थे। देवकली मंदिर में एमएलसी कमलेश पाठक के छोटे भाई ललित पाठक का कब्जा था। इसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन ललित पाठक ने कमरों में ताला लगा रखा है। चार फरवरी को चौरा चौरा शताब्दी समारोह के तहत डीएम शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक गए थे। शहीद स्मारक देवकली मंदिर के पास ही स्थित है।
विज्ञापन

डीएम ने देवकली मंदिर के ताले खुलवाकर इसे प्रशासन के कब्जे में लेने की बात कही थी। मंदिर के पुजारी शिवजी ने बताया कि लेखपाल आकर कमरों में जंजीर लगाकर ताला लगा गए हैं। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कमरों में लगे तालों के ऊपर ताला लगाकर मंदिर को कब्जे में ले लिया गया है। कमेटी बनाकर ताले खुलवा दिए जाएंगे। मंदिर संचालन के लिए ट्रस्ट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed